|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
खेल
विलियमसन के फार्म को लेकर परेशान नहीं मूडी
10/05/2022
मुम्बई (ईएमएस)। आईपीएल के इस 15 वें सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन अब तक बल्लेबाजी में असफल रहे हैं। इसके बाद भी टीम के मुख्य कोच टॉम मूडी परेशान नहीं हैं। मूडी के अनुसार विलियमसन जल्द ही इस लय में आकर ढ़ेरों रन बनाएंगे। वहीं विलियमसन की जगह राहुल त्रिपाठी से पारी की शुरुआत कराने पर मूडी ने कहा, 'हमने इस बारे में सोचा जरूर था पर बाद में हमें लगा कि त्रिपाठी, एडन मारक्रम और निकोलस पूरन तीन-चार और पांचवें नंबर पर टीम की बल्लेबाज़ी को अधिक मज़बूती दे सकते हैं , इसलिए उनका बल्लेबाज क्रम नहीं बदला गया।
उन्होंने कहा कि विलियमसन एक शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं और इसलिए उनके फ़ॉर्म पर सवाल उठाना कहीं से भी सही नहीं का जा सकता क्योंकि पिछले मैच में उन्हें एक भी गेंद खेलने का अवसर तक नहीं मिला था।
गिरजा/ईएमएस 10 मई 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd