|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राष्ट्रीय
राहुल होम वर्क नहीं करते हैं, कांग्रेस प्रवक्ता भी होम वर्क नहीं करते : राफेल पर बोले रविशंकर प्रसाद
05/04/2021
नई दिल्ली (ईएमएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राफेल सौदे को लेकर फ्रांसीसी न्यूज वेबसाइट के खुलासे पर कांग्रेस के आरोप के जवाब में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी फिर राफेल पर बात कर रही है, सुप्रीम कोर्ट में मात खा चुके हैं। उन्होंने कहा "राहुल गांधी होम वर्क नहीं करते हैं, अब तो लगता है कि कांग्रेस प्रवक्ता भी होम वर्क नहीं करते हैं। कुछ मामला स्पर्धा का भी है। इस मामले में सुषेण गुप्ता का नाम आया है। ये तो सबको पता है। सलमान खुर्शीद पहले से बता चुके हैं। आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है। सुरक्षा बल की मज़बूती को कब तक कम किया जाएगा।"
ज्ञात रहे कि कांग्रेस ने राफेल लड़ाकू विमान की खरीद के सौदे में बिचौलये को किए गए भुगतान को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को कहा " देश के सबसे बड़े 7000 करोड़ के रक्षा घोटाले की कलई एक बार फिर खुल गई है। ये हम नहीं कह रहे फ्रांस की जांच कह रही है। इसमें बिचौलिए की भूमिका थी। ये फ़्रांस की पड़ताल से साबित हो रहा है। कांग्रेस ने कहा कि एफएए के खुलासे के बाद क्या प्रधानमंत्री अब देश को जवाब देंगे?"
सुरजेवाला ने कहा "अगर 2019 में मोदी फिर से चुन लिए गए इसका मतलब ये नहीं कि रक्षा सौदे में दलाली का सवाल ख़त्म हो गया। अब नए सबूत आए हैं। सरकार से सरकार के बीच के सौदे में बिचौलिए कहां से आए गए। देश का क़ानून कहता है कि ऐसे मामले में कार्रवाई होगी और कंपनी ब्लैक लिस्ट होगी। ये राजनीतिक नहीं रक्षा सौदे और क़ानून से जुड़ा सवाल है।"
सुबोध\०५\०४\२०२१
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd