|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
हाथो में तिरंगा थाम पुलिस ने निकाली वाहन रैली
06/08/2022
लोगों से किया अपने घरों पर तिरंगा लहराने का आग्रह
अशोकनगर (ईएमएस)। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने घरों में तिरंगा ध्वज फहराने के लिए जागरूक करने तथा प्रेरित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला पुलिस अशोकनगर द्वारा बाइक रैली निकाली गई। रैली शहर के प्रमुख मार्ग गांधी पार्क, स्टेशन रोड, बाइपास रोड, विदिशा रोड़ होते हुए निकली। रैली में पुलिस ने जिले की समस्त जनता से देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर-घर तिरंगा अभियान में अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने एवं हर घर तिरंगा अभियान को पूर्णरूपेण सफल बनाने की अपील की।
ओमप्रकाश/06/08/2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd