|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राज्य समाचार
हाथी के जोड़े ने तीन गांवों में मचाया जमकर उत्पात
04/08/2022
कोरबा (ईएमएस) कोरबा के करतला विकासखंड में पड़ोसी रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ परिक्षेत्र से बुधवार की रात अचानक पहुंचे नर व मादा हाथी के जोड़े ने करतला विकासखंड के तीन गांव चोरभट्टी, बड़मार व चांपा में भारी उत्पात मचाते हुए 10 किसानों की फसल रौंद दी। इतना ही नहीं एक किसान के खेत में लगे सिंटेक्स के पानी टंकी व उसके पाईप को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों के उत्पात से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार अचानक करतला क्षेत्र में आ धमके हाथी के जोड़े ने उत्पात मचाते हुए ग्राम चोरभट्टी में पांच किसानों की धान, केला व गन्ना की फसल को तहस-नहस कर दिया। यहां फसल नुकसान करने के बाद हाथी बड़मार पहुंच गए और वहां भी जमकर उत्पात मचाते हुए चार किसानों की फसल रौंद दी। इस दौरान हाथियों ने एक किसान के खेत में लगे पानी के सिंटेक्स टंकी व पाईप को भी क्षतिग्रस्त कर डाला। बड़मार में फसल रौंदने के बाद दोनों हाथी चांपा होते हुए घोटमार पहुंच गए। यहां पहुंचने से पहले हाथियों ने चांपा में भी एक किसान की फसल रौंद दी। वर्तमान में दोनों हाथी घोटमार के जंगल के कक्ष क्रमांक पी 1034 में मौजूद हैं। तीन गांव में हाथियों द्वारा फसल रौंदे जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला वहां पहुंचा और हाथियों द्वारा किये गए नुकसानी का सर्वे करने के साथ ही रिपोर्ट तैयार की। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हाथी के जोड़े की लगातार निगरानी की जा रही है। घोटमार व आसपास के गांवों में मुनादी कराने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है।
KORBA
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd