|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
मनोरंजन
कपिल ने शादी के कार्ड के साथ भेजी मिठाई भी
05/12/2018
-12 दिसंबर को जलंधर में शादी होगी
मुंबई (ईएमएस)। मशहूर कमीडियन कपिल शर्मा इसी महीने में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने शादी की घोषणा की थी। अब उनकी शादी का कार्ड भी सामने आया है। इस कार्ड में कपिल की शादी के डीटेल्स हैं। सिर्फ डीटेल्स ही नहीं, कपिल ने शादी के कार्ड के साथ ही मेहमानों को मिठाई भी भेजी है। बता दें कि कपिल और गिन्नी की शादी के फंक्शन्स शुरू हो रहे हैं। शादी से पहले कपिल के घर पर पाठ कराया जा रहा है। इसके बाद मेहमानों को दावत दी जाएगी। 12 दिसंबर को कपिल और गिन्नी की जलंधर में शादी होगी। शादी की सभी रस्में जलंधर के कबाना रिसॉर्ट और स्पा में पूरी होंगी। खबर है कि कपिल अपनी शादी में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रेखा समेत बॉलिवुड की कई बड़ी हस्तियों निमंत्रण देंगे। यूं देखा जाए तो बॉलिवुड में शादियों का मौसम चल रहा है। दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक के बाद दिसंबर में फैन्स एक और सिलेब्रिटी कपिल शर्मा की शादी का इंतजार कर रहे हैं।
सुदामा/ईएमएस 05 दिसंबर 2018
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd