|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
तहसील कैंपस से टयूबबैल का हुआ शुभारंभ
13/05/2022
तालबेहट/ललितपुर (ईएमएस)। कई वर्षो नगर की आधी से अधिक आबादी के विकराल जल संकट के समाधान को नगर पंचायत ने कदम बढाया है। नगर के जल संकटग्रस्त वार्डो की पाइप लाइनों को टयूब बैल से जोडकर जल आपूर्ति की जाने लगी है। इसके पूर्व भी अंजनी नगर पूराकलां रोड के टयूबबैल से वार्ड क्रमांक 5 और 3 के लोगों को जल आपूर्ति का शुभारंभ किया गया है।
तहसील कैंपस में नगर पंचायत द्वारा पांचवा टयूबबैल स्थापित कराया गया। जिसका बुधबार की शाम नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी ने विधि विधान से शुभारंभ किया। इस ट्यूबवेल की क्षमता 800-1000 लीटर प्रति मिनट है। टयूबबैल को नगर की 10 इंजी पाइप लाइन से कर दिया गया। इसके शुरू होने से सरफयाना, बड़ा बाजार, सराफा बाजार अन्य स्थानों के निवासियों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही 6 इंच वाली लाइन से भी जोड़ा गया है जिससे रामलीला मैदान, बस स्टैण्ड, कबीर नगर ,निषादनगर, नया बस स्टैंड क्षेत्र के लोगों तक पानी पहुंचेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नगर के सभी संकटग्रस्त वार्डों में पेयजल की आपूर्ति के लिए कार्य किए जा रहे हैं। नगर पंचायत का प्रयास है कि नगर में हर घर तक पेयजल आपूर्ति की जा सके। कार्यक्रम के दौरान मनोनीत पार्षद डॉ हरिश्चंद्र झा , पार्षद सुरेन्द्र मोहन चौबे, व्यापारी नेता चक्रेश जैन, पार्षद रामू खटीक, पार्षद कृष्णकांत पस्तोर, पार्षद ममता रजक, पार्षद अरविन्द कोरी, बीजेपी नेता राजेन्द्र लिटौरिया, लेखपाल नाथूराम पाल, जल संस्थान लिपिक रवि सोनी, ठेकेदार हरिप्रकाश गुप्ता, महेन्द्र सोनी आदि उपस्थित रहे।
जयेश/13/05/2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd