|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
खेल
आगे भी पीसीबी अध्यक्ष बने रह सकते हैं मनी
22/02/2021
कराची (ईएमएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष एहसान मनी आगे भी अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए तैयार हैं। मनी का कहना है यदि प्रधानमंत्री और बोर्ड के मुख्य संरक्षक इमरान खान यदि उनका कार्यकाल बढ़ाते हैं तो वह आगे भी पीसीबी की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। मनी का तीन साल का कार्यकाल इस साल सितंबर में समापत हो जाएगा हालांकि उन्होंने कहा कि वह इसे आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। मनी ने कि मैंने कभी यह पद नहीं मांगा था और ना ही प्रधानमंत्री से इस बारे में बात की। उन्होंने ही मुझे यह जिम्मेदारी दी थी और मैंने इसे निभाने का पूरा प्रयास किया है। वह अपने काम से संतुष्ट हैं। हमारे सीईओ वसीम खान को इसका श्रेय जाता है कि कोरोना महामारी के बाद भी वह देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी करा सके। मैं चाहूंगा कि उनका भी कार्यकाल तीन साल के लिए बढाया जाए। मनी आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं।
गिरजा/ईएमएस 22 फरवरी 2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd