|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राज्य समाचार
मप्र में फिर बदलेगा मौसम
07/04/2021
राजधानी में आज छा सकते है बादल
9-10 अप्रैल को जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर में बारिश के आसार
भोपाल (ईएमएस) । मध्यप्रदेश में गर्मी से राहत राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 9 और 10 अप्रैल को पूर्वी मध्यप्रदेश में 9 और 10 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है। साथ ही राजधानी में भी गुरुवार शाम को बादल छाने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक पीके साह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। जिसके कारण प्रदेश में नमी आ रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम को भोपाल में भी बादल छा सकते है। इसके अलावा 9 और 10 अप्रैल को जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर में बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार दतिया, ग्वालियर, छतरपुर, सागर, दमोह में बुधवार को गर्म हवाएं चल सकती है। साहा ने बताया कि राजस्थान की तरफ से गर्म हवाओं से तापमान थोड़ा बढ़ सकता है।
भोपाल में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान खरगोन, नौगांव, दतिया और खजुराहो में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, इंदौर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री, ग्वालियर में अधिकतम 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विनोद उपाध्याय/07अप्रैल2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd