|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
बलिदान दिवस पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने किया वृक्षारोपण
23/06/2022
बाराबंकी (ईएमएस) । भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान शिक्षाविद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखजब के बलिदान दिवस पर प्रदेश के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने वृक्षारोपण कर उपस्थित लोगों को पांच पांच वृक्ष लगाने और उनकी देखरेख करने का संकल्प दिलाया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखजब के बलिदान दिवस पर दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के श्री दुर्गा विद्या मंदिर इंटर कालेज सूरजपुर में गुरुवार को राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। प्राण वायु ऑक्सीजन हमें पेड़ों से ही मिलती है। हमारे आसपास जितने हरे भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। राज्यमंत्री ने आगे कहा कि पेड़ लगाने के साथ ही पेड़ों की देखभाल करना भी जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को पांच पांच वृक्ष लगाने और उनकी देखरेख करने का संकल्प दिलाया।
शमीम अंसारी/23जून2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd