|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
व्यापार
गिरावट के साथ खुले बाजार
22/02/2021
-सेंसेक्स 50,570 और 14,937 के स्तर पर
मुंबई (ईएमएस)। वैश्विक बाजारों से मिले खराब संकेतों की वजह से सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेसेंक्स 420 अंक टूटकर 50,469.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 100 अंक गिरकर 14,882 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट हावी है। बाजार लाल निशान में कामकाज करता नजर आ रहा है। सेसेंक्स 156 अंकों की गिरावट के साथ 50,704.60 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 45 अंक टूटकर 14,937.70 के आसपास कारोबार कर रहा है। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले सत्र में शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 434.93 अंक की गिरावट के साथ 50,889.76 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 137.20 अंक की गिरावट के साथ 14,981.75 अंक पर बंद हुआ।
सतीश मोरे/21फरवरी
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd