|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राष्ट्रीय
सिक्किम में 5.4 तीव्रता का भूकंप
05/04/2021
गंगटोक (ईएमएस)। पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तर बंगाल और असम में भी झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र राजधानी गंगटोक के 25 किमी दक्षिण पूर्व में 10 किमी की गहराई में था। भूकंप के कारण रात करीब 8:49 बजे जमीन में कंपन महसूस हुआ। रिपोर्टों के अनुसार, सिक्किम के अलावा असम और उत्तरी बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
पड़ोस के देश भूटान और नेपाल के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। सिक्किम में भूकंप के चलते लोगों में घबराहट फैल गई और सुरक्षा के मद्देनजर लोग घर से बाहर निकल आए।
सुबोध\०५\०४\२०२१
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd