|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
अंतरराष्ट्रीय
ईद से पहले बम धमाकों से अफगानिस्तान दहला, काबुल में एक महिला की मौत, तीन जख्मी
01/05/2022
काबुल (ईएमएस)। तालिबानी राज के बाद अफगानिस्तान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। राजधानी काबुल में बीते 48घंटों के दौरान दो शक्तिशाली बम धमाकों की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। काबुल में शनिवार को हुए विस्फोट में एक महिला के मारे जाने की खबर है। वहीं तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, देश में ईद के त्यौहार से पहले सिलसिलेवार धमाकों की वारदातों ने जश्न के माहौल को मातम में बदल दिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को काबुल में चुंबकीय बम का इस्तेमाल करके धमाके को अंजाम दिया गया।
अफगान पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने ट्वीट कर बताया कि, काबुल में चुंबकीय बम का इस्तेमाल कर किए गए धमाके में एक महिला की मौत हुई है और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। धमाके के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान अफगानिस्तान में हुई धमाकों की श्रृंखला ने पूरे देश को हिला दिया है। शुक्रवार को ही जुमे की नमाज के बाद मस्जिद में धमाके को अंजाम दिया गया था। जिसमें करीब 10 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। वहीं मजार-ए-शरीफ में गुरुवार को बल्ख प्रांत में दो विस्फोट हुए, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। एक धमाका एक शैक्षणिक संस्थान के पास किया गया, जबकि दूसरा धमाका एक वाहन में किया गया। इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने दोहरे विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है।
अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा सत्ता कब्जा करने के बाद से सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हुई है। जिसको विश्व समुदाय से उसे भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। आतंकवादी गतिविधियों के कारण तालिबान पर संयुक्त राष्ट्र ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए हैं। पिछले साल अगस्त में तालिबान ने अमेरिका द्वारा देश से सैन्य कार्रवाई समाप्त करने के बाद काबुल पर जबरन कब्जा कर लिया था। जिसके बाद तालिबान ने मोहम्मद हसन अखुंद के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार की स्थापना की।
विपिन/ ईएमएस/ 01 मई 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd