|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
सामग्री वितरण व्यवस्थाओं के नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित
22/06/2022
अशोकनगर (ईएमएस)। कलेक्टर आर. उमामहेश्वरी की अध्यक्षता में बुधवार को नेहरू महाविद्यालय के सभागार में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के लिए मतदान सामग्री वितरण व्यवस्थाओं के संबंध में नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती उमामहेश्वरी ने निर्देशित किया कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण 25 जून को जनपद पंचायत अशोकनगर में होने वाले मतदान के लिए 24 जून को शासकीय नेहरू महाविद्यालय परिसर से मतदान सामग्री वितरण का कार्य सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया जाए। जिससे मतदान दलों को आसानी से सामग्री प्राप्त हो सके। प्रथम चरण के लिए जनपद पंचायत अशोकनगर हेतु मतदान के लिए 272 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल रवाना होगें। उन्होंने सामग्री वितरण दलों को निर्देश दिए कि मतदान सामग्री के लिए बनाये गये 11 काउन्टर पर लगाये गये कर्मचारी नियत समय पर निर्धारित काउन्टर पर उपस्थित होकर मतदान दलों को सामग्री का वितरण कराना सुनिश्चित करें। मतदान दलों को सामग्री की थैली तथा मतपेटी देकर पावती प्राप्त करे। उन्होंने परिवहन व्यवस्था के संबंध में आरटीओ को निर्देश दिए कि मतदान दलों को मतदान केन्द्रों पर रवाना करने के लिए अधिग्रहित 71 बसें 23 जून की शाम को महाविद्यालय परिसर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी वाहन फिटनेस युक्त हो। वाहनों में रूट चार्ट अनुसार स्टीकर चिपकाएं जाएं। उन्होंने प्रत्येक बस में महत्वपूर्ण मोबाईल नंबरों की सूची चस्पा कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नियुक्त किए गए 28 सेक्टर अधिकारियों के साथ मतदान दलों को मतदान सामग्री प्रदान किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने मतदान दलों के साथ वीडियोग्राफर तथा गाइड हेतु जीआरएस की तैनाती हेतु सूचीवद्ध किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सेक्टर आफीसर के साथ मेडिकल टीम रखे जाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में मतदान उपरांत सामग्री वापसी की व्यवस्थाओं बारे में निर्देशित किया गया। साथ ही नेहरू महाविद्यालय में सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें संबंधित नोडल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ओमप्रकाश/22/06/2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd