|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
प्रमुख अभियंता ने किया जल प्रदाय परियोजना का निरीक्षण
22/06/2022
मुरैना (ईएमएस)। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के प्रमुख अभियंता श्री दीपक रतनावत ने आज अमृत योजना के अन्तर्गत प्रगतिरत मुरैना जल प्रदाय परियोजना के कार्यों का अवलोकन किया। श्री रतनावत ने वितरण पाइप लाइन बिछाने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। प्रमुख अभियंता ने जल शोधन संयंत्र परिसर एवं ओवर हेड परिसर में पौधरोपण करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर चम्बल इकाई के परियोजना प्रबंधक श्री के.के शर्मा, तकनीकी अधिकारी श्री कमलेश भटनागर,उप परियोजना प्रबंधक श्री ब्रजेश जैन,सहायक परियोजना प्रबंधक श्री बलवीर सिकरवार,सामुदायिक विकास अधिकारी सोनिका शर्मा सहित परियोजना प्रबंधन सलाहकार फर्म के विशेषज्ञ और संविदाकार के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुकेश/22/06/2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd