|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
तहसीलों पर किसानों की सुनवाई न कीगई तो भाकियू छेड़ेगी आन्दोलनःजितेन्द्र शर्मा
13/05/2022
अलीगढ़ (ईएमएस)। गगीरी चौराहे पर किसान महापंचायत भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) व भारतीय किसान यूनियन ( लोकशक्ति) के तत्वावधान में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सूरज पाल सिंह व संचालन श्रीपाल सिंह व अशोक कुमार सिंह ने किया तथा मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन ( स्वराज) जिलाध्यक्ष अलीगढ़/ हरियाणा प्रदेश प्रभारी जितेंद्र शर्मा रहें ।
पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति छत्रपाल सिंह लोधी ने कहा कि आज किसानों के सामने विकट स्थिति बनी हुई है । बिजली कटौती बैंक शाखा की कमी होना तहसीलों पर किसानों की सुनवाई न होना दुखद विषय है, इस पर भाकियू लोकशक्ति द्वारा जल्द आंदोलन छेड़ा जाएगा। भारतीय किसान यूनियन ( स्वराज) जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि किसानों को जनपद में पर पीड़ित किया जायेगा तो हम ज़बाब देंगे । पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं को रखा गया। जिन्हे लेकर उपजिलाधिकारी अतरौली को संबोधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन राजस्व निरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह को सौंपा गया। साथ ही बैंक शाखा गगीरी मैनेजर अंकित कुमार जों किसानों से अभद्र भाषा इस्तेमाल करते हैं, तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु मांग उठाई गई। पंचायत में मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री महिपाल सिंह , मीडिया प्रभारी गीतम सिंह, महेश प्रधान मनेना उम्मेद पूर, संतोष कुमार,डा महेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
धर्मेन्द्र राघव/13/05/2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd