|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
अंतरराष्ट्रीय
25 रुपए लीटर बिजली दर कम की कहकर इमरान ने फिर करवाई जग हंसाई!
15/06/2022
इस्लामाबाद (ईएमएस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर अपने बयान से जगहंसाई करवा दी है। दरअसल, इन दिनों इमरान खान के भाषण का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें इमरान खान कहते सुनाई देते हैं, उन्होंने 25 रुपये लीटर अपनी बिजली कम की है। हालांकि, इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके बावजूद लोग इमरान खान के सामान्य ज्ञान का मजाक उड़ा रहे हैं।
इससे पहले भी इमरान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद की तुलना गधे से की थी। इमरान खान इससे पहले भी ओसामा बिन लादेन को शहीद बताकर अपनी फजीहत करवा चुके हैं। उन्होंने तो पाकिस्तान में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं के लिए महिलाओं के कम कपड़ों को जिम्मेदार बताया था। इतना ही नहीं, इमरान खान ने जापान और जर्मनी को पड़ोसी देश बताया था। उन्होंने कहा था कि जर्मनी और जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अपने आर्थिक संबंधों को सुधारा और अपनी सीमा पर संयुक्त उद्योग को भी बढ़ावा दिया। इमरान शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने पहले भी इस्लामाबाद को घेरने के लिए रैली निकालने का ऐलान किया था, लेकिन एन मौके पर इसे स्थगित कर दिया गया। अब इमरान खान एक बार फिर इस रैली को आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वे पूरे पाकिस्तान में रैली कर माहौल भी बना रहे हैं।
अनिरुद्ध, ईएमएस, 15 जून 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd