|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
मनोरंजन
प्रियंका की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग पूरी
21/06/2022
-अमेरिका के अटलांटा में चल रही थी शूटिंग
मुंबई (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म की शूटिंग पिछले काफी समय से अमेरिका के अटलांटा में चल रही थी। अमेजॉन प्राइम वीडियो की इस सीरीज को रूसो ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है। शूटिंग पूरी होने के बाद एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ‘देसी गर्ल’ ने सभी का शुक्रिया अदा किया है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।‘सिटाडेल’ पूरी होने की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर ही दी हैं।उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ‘देसी गर्ल’ ने शूटिंग के पहले दिन से आखिरी दिन तक की झलक दिखाई है।वीडियो में सबसे पहले सेट पर प्रियंका का वेलकम होते दिखाई दे रहा है।वह रेड ड्रेस में फूलों का गुलदस्ता लेते हुए दिखाई देती हैं।
इसके बाद प्रियंका कस्टमाइज्ड कार में सेट पर पहुंचती दिखाई देती हैं।इसमें उनकी पेट डॉग डियाना भी उनके साथ दिखाई देती है।प्रियंका को ये वही कार है, जो उनके पति निक जोनस ने दी है।इस वीडियो में वो स्टूडियो भी दिखाई देता है, जहां शूटिंग हुई।प्रियंका ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘और आखिरकार ये शूटिंग खत्म हो गई… उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने इस बड़े काम को संभव और मजेदार बनाया।शुक्रिया अटलांटा।फिर मिलते हैं।
’इस स्पाई सीरीज में प्रियंका लीड भूमिका निभा रही हैं।उनके साथ एक्टर रिचर्ड मैडन भी नजर आएंगे, जिन्हें ‘गेम्स ऑफ थ्रोंस’ में देखा जा चुका है।वहीं, प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो दो और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में वो नजर आने वाली हैं, जिसमें एक ‘एंडिंग थिंग्स एंड इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ शामिल है।इसके साथ ही ‘देसी गर्ल’, फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में लीड रोल में दिखाई देंगी।
सुदामा/ईएमएस 21 जून 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd