|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
मनोरंजन
जाह्नवी कपूर की कजिन शनाया कपूर भी रूप-सौंदर्य में कुछ कम नहीं
05/08/2022
मुंबई (ईएमएस)। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शानाया कपूर का अभी तक फिल्मों में प्रवेश नहीं हुआ हैं, पर उनके रूप सौंदर्य की चर्चा गर्म है। फॉलोअर्स के मामले में वे किसी स्टार से कम नहीं हैं। शनाया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने वेकेशन से लेकर डेली रुटीन तक कई अपडेट्स शेयर करती हैं। उनके फॉलोअर्स भी शनाया के हर पोस्ट पर रिएक्ट करते हैं। इंस्टाग्राम की बात करें तो शनाया को एक मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। वे जितना वेस्टर्न लुक में कहर ढाहती हैं उतना ही गदर ट्रेडिशनल लुक से भी मचाती हैं। शनाया साड़ी में बला की खूबसूरत लगती हैं कि देखने वाले की नजर ही ठहर जाए। आपको यकीन न हो तो यहां देखें शनाया की दिलकश तस्वीरें,
हाल ही में शनाया कपूर वेकेशन मनाने दोस्तों संग स्पेन के इबिजा टाउन गई थीं। जहां से उन्होंने अपनी कई सारी सिजलिंग फोटोज शेयर की थीं।
बता दें कि शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं। शनाया को फिल्म इंडस्ट्री में करण जौहर लॉन्च करेंगे। करण ने कुछ समय पहले ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था और जानकारी दी थी कि फिल्म का नाम बेधड़क है, जिसे शशांक खेतान डायरेक्टर करने वाले हैं।
बेधड़क में शनाया कपूर के साथ लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पिरजादा नजर आएंगे। यह उनकी भी डेब्यू फिल्म है। हालांकि, बाद में फिल्म के बंद होने की भी खबरें आई थीं। शनाया कपूर भले ही अभी तक बॉवीवुड में लॉन्च न हुई हो, लेकिन वे अक्सर कई बड़े इवेंट्स में नजर आती रहती हैं। कुछ महीनों पहले शनाया ने सेलिब्रिटी ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैम्प वॉक किया था। इसके अलावा वे डिजाइनर रितु कमार के कलेक्शन के लिए एक एड में भी काम कर चुकी हैं।
विपिन/ईएमएस 05 अगस्त 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd