|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
गौद लिए बेटे ने निसंतान 90 साल के वृद्धजनों को जमीन से किया बेदखल, घर से मारपीट कर भगाया
23/02/2021
कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर की धोकेबाज बेटे पर सख्त कार्रवाहीं की मांग
सीहोर (ईएमएस)। निसंतान वृद्धदंपत्ति को अपने बढ़े भाई के बेटे को गौद लेना भारी पड़ गया। गौद लिए बेटे ने निसंतान 90 साल के वृद्धजनों को 14 एकड़ जमीन से बेदखल कर दिया और मारपीट कर घर से भी भगा दिया। ग्रामीणों की मदद से शिकायत करने सिद्धीकगज थाने पहुंचे तो पुलिस ने भी वृद्धजनों का त्रिस्कार कर दिया। आष्टा तहसील के ग्राम बड़लिया बरामद का पूरा मामला है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर वृद्धजनों ने जिला प्रशासन को कार्यवाही के लिए आवेदन दिया है।
वृद्धजन हरिराम और कमला बाई ने बताया की निसंतान होने के कारण मौखिक रूप से 10 वर्ष पूर्व शोभाराम आ जगन्नाथ को गा्रंव वाले के सामने गौद लिया था। वृद्धजनों के पास 14 एकड़ कृषि भूमि है इस के माध्यम से कुछ सालों तक तो गौद लिए बेटे ने वृद्धजनों का पालन पौषण किया लेकिन फिर मारपीट शुरू कर दी शोभाराम का बेटा राहुल भी दुव्र्यवहार करने लगा। विरोध करने पर वृद्धजनों की हत्या करने की धमकी भी दी जाने लगी। बीते दिनों दोनों वृद्धजनों को गोद लिए बेटे ने जमीन पर अवैधानिक कब्जा कर मारपीट क्ै बाद घर से भगा दिया। वृद्धजनों ने जावर के ग्राम आमला मज्जू में करीबी रिश्तेदार के यह शरण ले रखी है। वृद्धजनों की मांग है की कब्जा की गई भूमि धोकेबाज गौद लिए बेटे से लेकर वापस दिलाई जाकर सख्त कार्रवाहीं की जाए।
विमल जैन, 23 फरवरी, 2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd