|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
खेल
लवलीना राष्ट्रमण्डल खेलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंची
31/07/2022
बर्मिंघम दिल्ली (ईएमएस)। महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन राष्ट्रमण्डल खेलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयीं हैं। लवलीना ने राउंड आफ 16 के मैच में न्यूजीलैंड की लाइट मिडिलवेट मुक्केबाज एरियनन निकोल्सन को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ ही वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं यहां लवलीना का मुकाबला वेल्स की रोजी एक्लेस के साथ होगा।अब लवलीना कांस्य पदक से केवल एक कदम ही दूर हैं। वह पहली बार राष्ट्रमण्डल खेलों में भाग ले रही हैं।
लवलीना ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। लवलीन यहां पहुंचने के बाद उदघाटन सत्र को बीच में ही छोड़ने के कारण विवादों में आई थीं। इसके अलावा कोच को खेलगांव में प्रवेश नहीं देने के आरोप भी उसने प्रबंधन पर लगाये थे।
गिरजा/ईएमएस 31जुलाई 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd