|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
व्यापार
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत
11/05/2022
- सेंसेक्स 190 अंक उछला, निफ्टी 16,305.60 पर
मुंबई (ईएमएस)। वैश्विक बाजारों में सुधार के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 190 अंक से अधिक चढ़ गया, हालांकि बाद में इसमें दबाव देखने को मिला। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 190.34 अंक बढ़कर 54,555.19 पर पहुंच गया। इसी तरह शुरुआती सौदों में एनएसई निफ्टी 65.55 अंक उछलकर 16,305.60 पर पहुंच गया। हालांकि, बाजार अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सका, और जल्द ही लाल निशान में आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, एचडीएफसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में तेजी हुई।इसके विपरीत एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो और इंडसइंड बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में थे। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, हांगकांग, शंघाई और सोल के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अडानी विल्मर के शेयर एक बार फिर बढ़त के ट्रैक पर आ गए हैं। निफ्टी 50 के 35 स्टॉक हरे निशान पर दिख रहे हैं। टॉप गेनर में आज एचडीएफसी लाइफ, यूपीएल, ओएनजीसी, बीपीसीएल और जेएसडब्ल्यू जैसे स्टॉक्स थे तो निफ्टी टॉप लूजर में एशियन पेंट्स, सिप्ला, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, इन्फोसिस और एएंडटी थे। अडानी ग्रुप की कंपनियों अडानी विल्मर, अडानी ग्रीन अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन में तेजी दिख रही है। बाजार के जानकारों का कहना है कि बाजार उतार-चढ़ाव का दौर देख रहा है। बढ़ती ब्याज दरें, आर्थिक वृद्धि के सुस्त पड़ने की आशंका और चीन में सख्त लॉकडाउन जैसे कारक बाजार को प्रभावित कर रहे हैं।
सतीश मोरे/11मई
---
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd