|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
ट्रेंडिंग
इंडियन ऑयल बाढ़ प्रभावित असम के क्षेत्रों में नावों से रसोई गैस की कर रही आपूर्ति
05/07/2022
गुवाहाटी (ईएमएस)। पूर्वोत्तर राज्य में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) एलपीजी रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति के लिए नावों से सिलेंडर पहुंचा रही है। आईओसी ने रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह बड़ी पहल की है।
असम में हाल के दिनों में आई सबसे भीषण बाढ़ में छह अप्रैल से अब तक 34 जिलों में कम से कम 180 लोगों की मौत हो गई है और 89.13 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। आईओसी के कार्यकारी निदेशक जी रमेश ने यहां बताया कि मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे कई पड़ोसी राज्यों में भीषण भूस्खलन से चुनौती कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा, ‘इंडियन ऑयल इस वक्त में बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ा और प्रभावित क्षेत्रों में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की। हमारे डीलरों और वितरक नेटवर्क ने कमर कस ली और फंसे हुए लोगों को भोजन और पानी भी उपलब्ध कराया।’ उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडर वितरण व्यवस्था ने बहुत अच्छी तरह काम किया। रमेश ने कहा, ‘नावों के माध्यम से घर-घर एलपीजी की आपूर्ति जारी रही। नौकाओं ने डिलीवरी वैन की जगह ले ली।’ उन्होंने दावा किया कि सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर की प्रतीक्षा अवधि इस समय केवल 1.88 दिन है।
विपिन/ ईएमएस/ 05 जुलाई 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd