|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
खेल
विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 22 हजार बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
29/11/2020
सिडनी (ईएमएस)। टीम इंडिया के कप्तान विराट क्रिकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में एक ओर रिकार्ड अपने नाम किया है। विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 22 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। विराट ने मैच में अपना 78वां रन पूरा करते ही यह अहम उपलब्धि अपने नाम की है। विराट ने टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 में कुल मिलाकर 22 हजार रन पूरे किए हैं।
विराट इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 हजार रन पूरे करने वाले पांचवे खिलाड़ी और तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने 40 पारियों में खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। विराट से पहले डेसमंड हैन्स, विव रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा ने यह मुकाम हासिल किया था।
गिरजा/ईएमएस 29नवंबर 2020
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd