|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
ट्रेंडिंग
दिल्ली में पिछले 71 साल में सबसे सर्द महीना रहा नवंबर
01/12/2020
नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में अब सर्दी जोर पकड़ चुकी है। दिल्ली वालों को इस बार सर्दी का सितम कुछ ज्यादा ही झेलना पड़ सकता है, इसके संकेत नवंबर महीने ने दे दिए हैं। अभी ठंड अपने पीक पर नहीं है, मगर नवंबर महीने ने पिछले 71 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग की मानें तो पिछले 71 सालों में दिल्ली में नवंबर का महीना रहा सबसे अधिक ठंडा रहा। ला नीना जैसी वैश्विक मौसम की घटना और पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति के साथ सितंबर में कम बारिश की वजह से इस साल नवंबर 71 साल में दिल्ली का सबसे ठंडा नवंबर रहा। नवंबर में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आमतौर पर नवंबर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री के आसपास रहता है। हालांकि सिर्फ नवंबर ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी अक्टूबर में 58 भी साल में सबसे कम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 1962 में अक्टूबर के औसत न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को आईएमडी के मौसमी पूर्वानुमान के साथ नई दिल्ली में सर्दी संभवतः और खराब स्थिति ("सामान्य से न्यूनतम तापमान") में जाएगी। दिल्ली में सोमवार नवंबर का सबसे ठंडा दिन था, जहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री तक दर्ज किया गया।
अजीत झा/देवेंद्र/ईएमएस/नई दिल्ली/01/दिसम्बर/2020
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd