|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
व्यापार
गूगल मीट लॉन्च करेगा गूगल
21/02/2021
-50 से ज्यादा नए फीचर्स होंगे शामिल
नई दिल्ली (ईएमएस)। गूगल 50 से ज्यादा नए फीचर्स के साथ गूगल मीट को लॉन्च करने वाला है। भारत में गूगल मीट को प्ले स्टोर पर 100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। गूगल मीट के इस पुराने वर्जन में बहुत सी कमियां हैं। जैसे टीचर के द्वारा स्टूडेंट का म्यूट ना होना, एक्स्ट्रा स्टूडेंट का ऐड हो जाना, टीचर के कॉल कट के बाद भी क्लास का चलना आदि।
गूगल के मुताबिक, आने वाले कुछ ही सप्ताह में गूगल मीट के नए फीचर्स को लॉन्च कर दिया जाएगा। आने वाले नए फीचर्स में टीचर को स्टूडेंट पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। वो कभी भी सभी स्टूडेंट्स को म्यूट कर पाएंगे। साथ ही क्लास को एक साथ समाप्त भी कर पाएंगे। नए फीचर में स्टूडेंट खुद को अनम्यूट नहीं कर पाएंगे। सिर्फ टीचर के पास ही उन्हें अनम्यूट करने का ऑप्शन होगा।गूगल मीट पर जल्द ही स्टूडेंट स्क्रीन पर इमोजी शेयर कर पाएंगे। ये फीचर भी टीचर के कंट्रोल में होगा। गूगल आने वाले सप्ताह में एंड्रायड और आईओएस के स्मारेटफोन और टैबलेट पर गूगल मीट के नए फीचर को लॉन्च कर देगा गूगल जल्द ही अपने प्रोडक्ट गूगल क्लासरूम और गूगल मीट को एक साथ इस्तेमाल करने वाले फीचर को भी लॉन्च करेगा। ये दोनों एक साथ एजुकेशन के तरीके को बदल देंगे।जल्द ही गूगल मीट पर एडमिन तय कर पाएंगे कि कौन सा स्टूडेंट क्लास या मीटिंग को ज्वाइन कर पाएगा।
साथ ही नए फीचर से दूसरी कॉलेज के स्टूडेंट्स और क्लास को भी एक साथ ऐड किया जा सकेगा। मालूम हो कि कोरोना वायरस के कारण बहुत से बदलावों के साथ पढ़ाई करने का तरीका बदल चुका है। लॉकडाउन ने ऑनलाइन स्टडी को काफी बढ़ावा दिया है। जूम ऐप के बैन होने के बाद गूगल के टॉप प्रोडक्ट जैसे गूगल मीट गूगल क्लासरूम, क्रोम का इस्तेमाल करने वाले स्टूडेंट्स और टीचर्स की तादाद काफी बढ़ गई है। इसी का फायदा उठाने के लिए गुगल नए फीचर्स शामिल कर रहा है।
सुदामा/ईएमएस 21 फरवरी 2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd