|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
व्यापार
एमजीएल ने सीएनजी और पीएनजी की कीमत बढ़ाई
03/08/2022
मुंबई (ईएमएस)। शहर के गैस वितरक महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने सीएनजी की कीमत में छह रुति प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमत चार रुपए प्रति यूनिट बढ़ाने की घोषणा की गई है। कीमतों में एक महीने में यह दूसरी बढ़ोतरी है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर प्राकृतिक गैस की बढ़ती कीमतों के बीच कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। पिछले कई हफ्तों से बढ़ती कीमतों के चलते आपूर्तिकर्ता और वितरक औद्योगिक आपूर्ति में कटौती करने को मजबूर हो गए थे। इस साल अप्रैल के बाद से कीमतों में यह छठी बढ़ोतरी है। एमजीएल ने कहा कि गैस लागत में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण हमने लागत की भरपाई करने का फैसला किया है। इसलिए हमने सीएनजी (संपीड़ित प्राकृतिक गैस) की खुदरा कीमत 86 रुपए (प्रति किलोग्राम) और घरेलू पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की कीमत 52.50 रुपए (प्रति यूनिट) तक बढ़ा दी है।
सतीश मोरे/03अगस्त
---
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd