|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
मनोरंजन
प्रियंका और निक ने मनाया अपना पहला फादर्स डे
23/06/2022
-दिखाई बेटी मालती की झलक, लिखा प्यारा नोट
मुंबई (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपना पहला फादर्स डे मनाया। बेबी मालती मदर्स डे के मौके पर प्रियंका के घर पर आई थी। इससे पहले वह कुछ महीनों के लिए एनआईसीयू में थी। बेबी के वेलकम में प्रियंका ने इमनोशनल कर देने वाला लंबा नोट लिखा था। प्रियंका और निक ने इस साल की शुरुआत में अपनी बेटी मालती मैरी का सरोगेसी के जरिए वेलकम किया था। अब, फादर्स डे के मौके पर, प्रियंका और निक ने अपनी छोटी बच्ची के साथ तस्वीर साझा कीं। यह तस्वीर बहुत ही प्यारी है। प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर में भी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। निक को अपने 6 महीने के बेटी को खड़ा करने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। मालती रेड कलर के क्यूट आउटफिट में नजर आईं। इसमें निक के सिर्फ पैर दिख रहे हैं। पिता-पुत्री की जोड़ी ने मैचिंग सफेद जूते पहने थे, जिस पर उनके नाम के पहले अक्षर लिखे हुए थे।प्रियंका चोपड़ा जोनास ने इस क्यूट तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी फर्स्ट फादर्स डे माय लव। आपको अपनी लिटिल गर्ल के साथ देखना मेरी सबसे बड़ी खुशी है।
घर वापस आने के लिए कितना शानदार दिन है… आई लव यू।। ऐसे और भी दिन आने बाकी है।” निक जोनास ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यही तस्वीर शेयर की है। निक जोनास ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मेरी लिटिल गर्ल के साथ फर्स्ट फादर्स डे। अतुलनीय फादर डॉटर स्नीकर्स देने और मुझे डैडी बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा को धन्यवाद, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। सभी डैड्स और केयरटेकर्स को हैप्पी फादर्स डे।” निक ने इस तस्वीर का क्रेडिट फोटोग्राफर दिव्या ज्योति को दिया है। प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्होंने अमेज़न प्राइम वीडियो सीरीज़ की शूटिंग पूरी कर ली है।
सुदामा/ईएमएस 23 जून 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd