|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राष्ट्रीय
24 जून को नामांकन दाखिल कर सकती हैं राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू
23/06/2022
नई दिल्ली (ईएमएस)। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के 24 जून को नामांकन दाखिल करने की संभावना है। इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक नामांकन के दौरान लगभग सभी केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले बीजू जनता दल (बीजद) जैसे दलों के प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे ताकि राजग उम्मीदवार के प्रति व्यापक समर्थन का संदेश जाए। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी राजग उम्मीदवार मुर्मू के पहले प्रस्तावक हो सकते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में किसी उम्मीदवार को 50 प्रस्तावकों और 50 अनुमोदकों से हस्ताक्षरित नामांकन पत्र दाखिल करना होता है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक मुर्मू चार नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। बता दें कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अपने नामांकन के लिए 50 प्रस्तावकों और 50 अनुमोदकों की आवश्यकता होती है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि मुर्मू के समर्थन में कम से कम चार सेट नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने 16वें राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि इस शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनाव लड़ने की आकांक्षा रखने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रस्तावक के तौर पर 50 सांसद, विधायक और अनुमोदक के तौर पर 50 अन्य की जरूरत होगी। इस कदम का उद्देश्य इस चुनाव से गैर गंभीर उम्मीदवारों को बाहर करना है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। विपक्षी उम्मीदवार के रूप में सिन्हा के नाम की घोषणा के बाद अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान होना अब तय माना जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। खबर है कि विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांदन दाखिल कर सकते हैं।
अजीत झा/देवेंद्र/नई दिल्ली/ईएमएस/23/जून /2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd