|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
मनोरंजन
सिंगर को लेकर भाई और पति के बीच छिड़ी लड़ाई
01/12/2020
-नेहा कक्कड़ बोली- मैं दोनों की हूं बाबा..., मिल रहे कमेंट्स
नई दिल्ली(ईएमएस)। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी को एक महीने से ज्यादा हो गया है। अक्टूबर में जब दोनों की शादी की खबरें आईं थीं तो हर कोई हैरान था। वहीं, हाल ही में दोनों हनीमून से वापस लौटे हैं। अब रोहनप्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहनप्रीत और टोनी के बीच लड़ाई होती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह दोनों नेहा को लेकर लड़ाई कर रहे हैं। टोनी कह रहे हैं नेहा उनकी हैं, तो वहीं, रोहनप्रीत कह रहे हैं कि नेहा कक्कड़ उनकी हैं।
इस वीडियो में रोहनप्रीत सिंह नेहा कक्कड़ के हाल ही में रिलीज हुए सॉन्ग 'शोना-शोना पर एक्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर रोहनप्रीत सिंह ने कैप्शन में लिखा, "अरे नेहा कक्कड़ मेरी है, लेकिन टोनी भाई आई लव यू। वहीं, सिंगर ने रोहनप्रीत के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, हाहाहा, अरे मैं दोनों की हूं बाबा। रोहनप्रीत सिंह के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते महीने ही शादी की थी। दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में फेरे लिये थे। उनकी शादी के दौरान रोके से लेकर हल्दी, मेहंदी, संगीत, रिसेप्शन और फेरे तक के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का गाना नेहू दा व्याह भी रिलीज हुआ है, जिसने देखते ही देखते यू-ट्यूब पर धमाल मचा दिया था। गाने में दोनों की जोड़ी भी कमाल की लग रही थी।
पवन सोनी/ईएमएस 01दिसम्बर 2020
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd