|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राज्य समाचार
भोपाल की मेयर Malti rai मालती राय ने ली शपथ
06/08/2022
-कलेक्टर ने महापौर सहित 85 पार्षदों को दिलाई शपथ, सीएम ने 6 फ्लाइ ओवर बनाने का किया ऐलान
भोपाल (ईएमएस)। राजधानी भोपाल की नई महापौर मालती राय (Malti rai) ने शपथ ग्रहण कर ली है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने उन्हें महापौर पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, बीजेपी नेता भगवान दास सबनानी, सुमित पचौरी, राहुल कोठारी, लोकेंद्र पराशर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा भोपाल मेरे सपनों का शहर है। भोपाल की गलियों में मैनें साइकिल चलाई, यहां के सरकारी स्कूल में मैनें पढ़ाई की। भोपाल की मैने बचपन से बढ़ते देखा है। भोपाल के विकास को हम मिलकर आगे बढ़ाएंगे। भोपाल क्लीन सिटी और ग्रीन सिटी है में इसे हरा-भरा बनाने के लिए बिना अवकाश रोज पेड लगाता हूं। में पार्षदों से अनुरोध करता हूं कि आपको जनता ने चुना है अब जनता की सेवा करना आपका धर्म है। आपको लोग दिन में, रात में सोते में अपनी परेशानी बताने आएंगे। आपको विनम्र रहना होगा।
भोपाल में बनाएंगे फ्लाइओवर
भोपाल में ट्रेफिक की समस्या को दूर करने के लिए सीएम ने कई फ्लाईओवर बनाने का ऐलान किया। ये फ्लाईओवर हैं व्यापमं चौराहे, भोपाल हाट से छह नंबर बस स्टॉप तक, आईएसबीटी से गौतम नगर तक, अयोध्या बायपास, करोंद चौराहे पर, लेडी हॉस्पिटल के पास से काली मंदिर से अल्पना तिराहा से नादरा बस स्टेंड होते हुए शाहजहानाबाद थाने तक एलिवेटेड रोड का निर्माण, टीटी नगर स्टेडियम के पीछे से नानके पेट्रोल पंप, रोशनपुरा चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे तक फ्लाइओवर, लाऊखेडी सीवेज पंप हाउस से नगर निगम विसर्जन घाट बैरागढ़ तक फ्लाइओवर।
वीडी बोले- रिकार्ड मतों से जीतीं मालती राय
शपथ ग्रहण पूरा होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा भोपाल के विकास में मालती राय केन्द्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं से भोपाल वासियों को लाभान्वित कराएंगी। बीजेपी को ऐतिहासिक सफलता मिली है। सबसे ज्यादा मतों से भोपाल में मालती राय जीती है। सबसे ज्यादा पार्षद भी जीते हैं। हमने चुनाव में नगर निगम का विजन सामने रखा था उसे पूरा करेंगे।
17- 17 पार्षदों ने ली शपथ
महापौर की शपथ के बाद कलेक्टर अविनाश लवानिया ने 17-17 पार्षदों के बैच में शपथ ग्रहण कराई। राजधानी के 85 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण पूरा हो गया है।
विनोद / दशरथ / 06 अगस्त 22
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd