|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
व्यापार
कोयला खदानों पर 5.2 करोड़ टन का भंडार
20/06/2022
नई दिल्ली (ईएमएस)। सरकार ने कहा कि विभिन्न कोयला खदानों पर कोयले का 5.2 करोड़ टन से अधिक भंडार है जो देश में ऊर्जा संयंत्रों की 24 दिन की ईंधन आवश्यकता के लिहाज से पर्याप्त है। कुछ हफ्ते पहले ही देश के विभिन्न ऊर्जा संयंत्रों में ईंधन की कमी के कारण ऊर्जा उत्पादन प्रभावित हुआ था। कोयला मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न घरेलू कोयला खदानों पर कोयले का 5.2 करोड़ टन से अधिक भंडार है जो ऊर्जा संयंत्रों की करीब 24 दिन की जरूरत से अधिक है। इसके अलावा करीब 45 लाख टन कोयला विभिन्न गोदामों, निजी वॉशरी और बंदरगाहों पर रखा है जिसे ऊर्जा संयंत्रों तक भेजा जाना है। उत्पादन बढ़ने के साथ कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा ऊर्जा क्षेत्र को अब तक की सर्वाधिक आपूर्ति भी की जा रही है। ऊर्जा क्षेत्र को रैक आपूर्ति 2020-21 के 215.8 रैक प्रतिदिन से बढ़कर 2021-22 में 271.9 रैक प्रतिदिन हो गई जो 26 फीसदी वृद्धि दर्शाता है।
सतीश मोरे/20जून
---
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd