|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
व्यापार
सरकार ने खरीदा 6.5 करोड़ टन धान
21/02/2021
नई दिल्ली (ईएमएस)। केंद्र सरकार ने चालू खरीफ विपणन सत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर लगभग 1.23 लाख करोड़ रुपए का 651.07 लाख टन धान की खरीद की है जो पिछले सत्र में इसी दौरान की खरीद से करीब 16 प्रतिशत अधिक है। गौरतलब है कि कृषि बाजार में सुधार के लिए बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। खरीफ विपणन का मौसम अक्टूबर से शुरू होता है। खाद्य मंत्रालय ने कहा कि खरीफ विपणन सत्र 2020-21 में, सरकार एमएसपी स्कीमों के अनुसार किसानों से खरीफ 2020-21 फसलों की खरीद करना जारी रखे है, जैसा कि पिछले सत्र में किया गया था। केंद्र ने 19 फरवरी तक 651.07 लाख टन धान की खरीद की है, जो पिछले सत्र की इसी अवधि में 561.67 लाख टन की खरीद से 15.91 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि चालू खरीद अभियान से लगभग 93.93 लाख किसान पहले ही 1,22,922.58 करोड़ के एमएसपी मूल्य पर हुए खरीद कार्यों से लाभान्वित हो चुके हैं। धान की अब तक हुई 651.07 लाख टन की कुल खरीद में से पंजाब ने अकेले 202.82 लाख टन का योगदान दिया है जो कुल खरीद का 31.15 प्रतिशत हिस्सा है। मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान तीन नए कानूनों को रद्द करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए दिल्ली-सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
सतीश मोरे/21फरवरी
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd