|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
खेल
अदिति संयुक्त 67वें , लाहिड़ी पांचवें स्थान पर रहे
06/04/2021
रेंचो मिराज (ईएमएस)। भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक यहां एएनए इंस्पिरेशन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 67वें स्थान पर रही हैं। महिलाओं के साल के पांच मेजर टूर्नामेंटों के शुरूआती मुकाबले के पहले तीन दौर में 73, 72 और 75 का स्कोर बनाने वाली अदिति का कुल स्कोर चार ओवर 292 रहा, जो उनके खेल के स्तर के अनुरुप नहीं रहा। चौथे दौर में अदिति ने पार 72 के कार्ड के साथ संयुक्त 67वां स्थान हासिल किया। वहीं थाईलैंड की 21 साल की पैटी तेवातनाकित ने अंतिम दौर में 68 के कार्ड के साथ अपना पहला मेजर खिताब जीता।
वहीं सेन एंटोनियो में भारतीय पुरुष गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी लगातार तीसरी बार तीन अंडर 69 के स्कोर के साथ ही वालेरो टेक्सास ओपन में पांचवें स्थान पर रहे। यह अक्टूबर 2017 के बाद से ही लाहिड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पहले दौर में एक अंडर-71 का कार्ड खेलने वाले लाहिड़ी ने दूसरे, तीसरे और चौथे दौर में एक समान तीन अंडर 69 का कार्ड खेला। वह कुल 10 अंडर के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। इससे पहले अक्टूबर 2017 में वह शीर्ष पांच गोल्फरों में शामिल थे।
गिरजा/ईएमएस 06अप्रैल 2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd