|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में किया प्रदर्शन
05/08/2022
ललितपुर (ईएमएस)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर देशभर में बढ़ रही कमरतोड़ महंगाई एवं बेरोजगारी, जीएसटी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यालय पर उपस्थित होकर सावरकर चौक से होते हुए कंपनी बाग तक जोरदार प्रदर्शन किया महंगाई एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कई जगह पुलिस पुलिस और प्रशासन ने कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया, कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक देखने को मिली अंत में कंपनी बाग तक आते-आते पुलिस ने घेरा बनाकर कांग्रेसियों को रोक लिया और गिरफ्तार कर कंपनी बाग में बैठा दिया। बाद में मुचलके पर छोड़ दिए गए जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है दिनोंदिन बेरोजगारी महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ के रख दी है। सरकार द्वारा खाने की चीजों पर जीएसटी लगाने से जनता पर बुरी तरह से असर पड़ा है वहीं पर गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, गरीब का चूल्हा बुझ रहा है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। ईडी सीबीआई द्वारा भय दिखा करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम भाजपा सरकार कर रही है जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान की आर्थिक हालत बहुत कमजोर होती जा रही है किसान के अनाज का भाव सही नहीं मिलने पर दिनोंदिन किसान कर्ज में डूबता चला जा रहा है किसान कर्ज के कारण आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन सरकार चंद उद्योग पतियों का कर्ज माफ कर रही है सरकार को किसान की कोई चिंता नहीं है आने वाले समय में देश की जनता इनको करारा जवाब देगी। वही राकेश रजक एडवोकेट ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि अग्निपथ जैसी योजना बेरोजगार युवाओं के सपनों पर घोर कुठाराघात है। इससे सरकार की सोच का पता चलता है कि सरकार किस तरह बेरोजगारों को धोखा देने का काम कर रही है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, पं. आसाराम तिवारी, उपाध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, महासचिव राकेश रजक एड., उपाध्यक्ष परमानंद पाठक, संजय जैन मोदी, पर्वत लाल अहिरवार, लक्ष्मी नारायण पटेरिया, निक्की राजा, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, दीवान पुष्पेंद्र सिंह लोधी, गणेश कुशवाहा, महेंद्र पनारी, खलक सिंह राजपूत, मुकेश रजक, विवेक मिश्रा, ताजुद्दीन अहमद, असलम खान, रामभरोसे कुशवाहा, अजय तोमर, नवनीत किलेदार, संतोष राजपूत, सुनील अहिरवार, उमाशंकर रजक, रज्जन राजपूत, सुरेश राजपूत, राहुल सेन सहित कई कांग्रेसी उपस्थित रहे।
ईएमएस/जयेश बादल/05 अगस्त 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd