|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
भेल ठेका श्रमिक कल्याण संघ ने वेज रिवीजन की मांग को लेकर श्रम मंत्री को ज्ञापन सौंपा
13/01/2021
भोपाल (ईएमएस)। भेल प्रबंधन द्वारा भेल के सोसायटी कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा की जा रही। प्रबन्धन द्वारा 2014 से सोसायटी कर्मचारियों का वेज रिवीजन आज दिनॉक तक नही किया गया जबकि भेल प्रबंधन द्वारा 10/01/2019 को भेल के स्थाई कर्मचारियों एवं अधिकारियों का वेज रिवीजन कर दिया गया। जिसकी समस्त जानकारी संघ के अध्यक्ष विनोद बाघेला ने श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह को संघ के पदाधिकारियों के साथ दी तथा भेल के सोसायटी कर्मचारियों का जो 2004 एवं 2010 श्रम विभाग के उप श्रमायुक्त की मध्यक्षता में वेज रिवीजन समझौता हुआ था। संघ ने ज्ञापन में मांग कि है कि पुन: उप श्रमायुक्त को निदेर्शित कर प्रबंधन और संघ के बीच बैठक आयोजित की जाकर वेज रिवीजन करवाने, सोसायटी श्रमिक (ठेका श्रमिक) ग्रेडेशन से वंचित श्रमिको को अपग्रेड किये जाने का अनुरोध किया।
उक्त ज्ञापन पर श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा संघ के पदाधिकारियों को अश्वस्त कर कहा गया कि संघ की मांग को लेकर विभाग को निदेर्शित कर उचित कार्यवाही की जावेगी। इसके पश्चात संघ द्वारा एक ज्ञापन ईएसआईसी चिकित्सालय सोनागिरि भोपाल में व्यप्त समस्याओं के निराकरण करने हेतु सौंपा गया, जिसमे मांग की गई की स्पेशलिस्ट डाक्टर सहित अन्य स्टॉफ की समुचित व्यवस्था, चिकित्सालय के बहार शेड बनाया जाए या पंजीयन के लिए अन्य व्यवस्था की जाए। आंनद नगर डिस्पेंसरी जो अस्पताल प्रांगण में संचलित थी उसको पुन: प्रारम्भ किया जाए तथा स्थान बदलकर भेल के आवास बरखेडा, या पिपलानी मे खोली जाए।
इस अवसर प्रमुख रुप से संघ के संयोजक सुभाष पगारे, अध्यक्ष विनोद बाघेला, महामंत्री जसवन्त सिंह मीणा, उपाध्यक्ष सुरेश अहिरवार, मानवेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल व्यास, मीडिया प्रभारी मुकेश मालवीया, मंत्री मुत्तुवेल, विक्रम वेलु उपस्थित थे।
धर्मेन्द्र, 13 जनवरी, 2021
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd