|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राज्य समाचार
प्रदेश में 98 नए पॉजिटिव मिले
05/07/2022
- भोपाल में एक मरीज की मौत
भोपाल(ईएमएस)। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी आई है। पिछले कुछ दिन से लगातार तीन अंकों में नए केस मिल रहे थे। सोमवार को प्रदेश में 5 हजार 215 जांच में 98 नए मरीज मिले हैं। भोपाल में एक मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है।
प्रदेश के अगल-अलग अस्पताल में संदिग्ध/ संक्रमित 34 मरीज भर्ती है। इनमें से 4 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक दस लाख 44 हजार 917 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से दस लाख 33 हजार 429 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 10 हजार 744 लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को 81 मरीज ठीक हुए। अभी प्रदेश में 744 एक्टिव केस है।
इंदौर में सबसे ज्यादा 56 मरीज मिले
प्रदेश में 14 जिलों में सोमवार को मरीज मिले हैं। इसमें इंदौर में सबसे ज्यादा 56 मरीज मिले हैं। इसके अलावा बैतूल में 1, भोपाल में 6, बुरहानुपर में 1, धार में 1, डिंडौरी में 1, ग्वालियर में 1, हरदा में 2, होशंगाबाद में 3, जबलपुर में 9, खरगोन में 3, नरसिंहपुर में 5, रायसेन में 6, सीहोर में 3 संक्रमित मिले हैं।
विनोद / दशरथ / 05 जुलाई 22
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd