|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
पंचकल्याणक व वेदी प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव
29/11/2020
मुनि श्री अजीत सागरजी ससंघ के सानिध्य में
पंचकल्याणक महोत्सव के चतुर्थ दिवस आज ज्ञान कल्याण अनुष्ठान
सीहोर (ईएमएस)। जिले की आषटा तहसील के ग्राम मेना मे पांच दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव राष्ट्रीय संत शिरोमणि 108 आचार्य विद्यासागर जी के परम शिष्य मुनि श्री अजीत सागर जी ससंघ के सानिध्य में अपार जनसमूह के साथ नवीन मंदिर एवं श्री जी की मूर्ति की स्थापना कार्यक्रम में तीर्थंकर के पांच कल्याणक की पूजा अर्चना कर मनाया जा रहा है । पंचकल्याणक महोत्सव समिति अध्यक्ष इंजिनियर मयूर जैन ने बताया कि कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के नियमों का पालन करते हुए यह विश्व शांति महायज्ञ एवं पंचकल्याणक महोत्सव श्रद्धालुओं के द्वारा भक्ति भाव से ओतप्रोत धार्मिक अनुष्ठान मे शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं ।
ग्राम मेना भले ही जनसंख्या के आधार पर कम हो लेकिन इतने भव्य व विशाल धार्मिक आयोजन की सफलता धर्म प्रेमी वासियो की एकता और मेहनत का श्रेय है । आषटा, भोपाल, सीहोर, शुजालपुर, कालापीपल अकोदिया आदि स्थानो से श्रद्धालु प्रतिदिन आ रहे हैं। पंचकल्याणक महोत्सव में प्रथम दिवस गर्भ कल्याणक तथा द्वितीय दिवस जन्म कल्याणक और तृतीय दिवस तप कल्याणक तथा आज ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया गया जिसमें समोशरण की रचना कर समोशरण पर विराजमान मुनि श्री से श्रावक श्राविकाओ ने धार्मिक जिज्ञासा का समाधान प्राप्त किया। कल अर्थात पांचवे दिन
30 नवंबर सोमवार को प्रातः भगवान का मोक्ष कल्याणक अनुष्ठान होगा तथा दोपहर में समापन समारोह में मुनि श्री के प्रवचन एवं श्री जी का भ्रमण गजरथ महोत्सव का आयोजन रखा गया है।
विमल जैन, 29 नवम्बर 2020
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd