|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
अंतरराष्ट्रीय
बांग्लादेश में बीती रात 51.7 फीसदी बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई की दोहरी मार से जनता बेहाल
06/08/2022
ढाका (ईएमएस)। बांग्लादेश में आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दाम के बीच सरकार ने बीती रात पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 51.7 फीसदी की रिकार्ड बढ़ोतरी कर दी। देश के इतिहास में फ्यूल के दाम में इसे सबसे बड़ी वृद्धि बताई जा रही है। पहले से ही महंगाई झेल रही जनता पर इस तरह दोहरी मार पड़ी है। रात 12:00 बजे से लागू हुई नई कीमतों के अनुसार एक लीटर ऑक्टेन की कीमत अब 135 टका हो गई है, जो कि 89 टका की पिछली दर से 51.7 प्रतिशत अधिक है। बांग्लादेश में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 130 टका है, यानी कि बीती रात से इसमें 44 टका या फिर 51.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय ने फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम में हुई वृद्धि के चलते यह फैसला हुआ है। कम दाम पर ईंधन बेचने की वजह से बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसी) को फरवरी से जुलाई के बीच 8,014.51 टका का नुकसान हुआ है। मंत्रालय की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इंटरनेशनल मार्केट में फ्यूल की कीमत बढ़ने से भारत समेत कई देश पहले ही यह फैसला ले चुके हैं। कोलाकाता में एक लीटर डीजल 22 मई से ही 92.76 रुपये (114.09 टका) और पेट्रोल प्रति लीटर 106.03 रुपये (130.42 टका) में बेचा जा रहा है। कल तक बांग्लादेश में पेट्रोल 34.09 टका और डीजल 44.42 टका सस्ता था।
विपिन/ ईएमएस/ 06 अगस्त 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd