|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
सांस के लिए शुध्द वायु, शुध्द वायु के लिए वृक्षारोपण आवश्यक
05/07/2022
खंडेलवाल महिला मंडल ने किया वृक्षारोपण
उज्जैन (ईएमएस)।मानव जीवन की प्रत्येक सांस के लिए शुध्द वायु आवश्यक और शुध्द वायु के लिए वृक्षारोपण आवश्यक, इसी उद्देश्य को लेकर खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा महाकाल मंडपम में वृक्षारोपण किया गया। यह आयोजन खंडेलवाल वैश्य पंचायत के अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल एवं सचिव अनिल सामरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
गोविंद खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि उज्जैन शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए वृक्षारोपण की आवश्यकता है। समाज के परिवारों में विवाद न हो, महिलाओं में सामंजस्य हो, इस संदर्भ में खंडेलवाल महिला मंडल निर्णायक कार्य करें। अनिल सामरिया ने वृक्षारोपण के इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी। संस्था अध्यक्ष रंजना सामरिया एवं सचिव संध्या बैवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उषा गुप्ता, उषा रावत, सविता गुप्ता, किरण खंडेलवाल, कृष्णा खंडेलवाल, राधिका झालानी, शशि झालानी, गीता खंडेलवाल, सुशीला खंडेलवाल, बिंदु खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।
रामचंद्र गिरि, 05 जुलाई, 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd