|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राज्य समाचार
- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मप्र एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे को तिलक लगाकर पदभार ग्रहण करवाया’
16/05/2022
- मप्र एनएसयूआई के नवनियुक्त अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने पदभार ग्रहण किया’
- एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को स्मृति चिन्ह भेंट किया
भोपाल(ईएमएस)। आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के एनएसयूआई दफ्तर में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और संगठन के राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश प्रभारी नितिश गौड़ की गरिमामय उपस्थिति में मध्यप्रदेश एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने सादगी पूर्ण तरीके से पदभार ग्रहण किया।
आशुतोष चौकसे ने इस अवसर पर शपथ लेते हुए कहा कि नि स्वार्थ सेवाभाव को जगाने का प्रयत्न करते हुए छात्रों में चरित्र निर्माण एवं अनुशासन की भावना को जाग्रत करते हुए लोकतांत्रिक समाज को मजबूत बनाने छात्र समुदाय को सहिर्दता सदाचार सद्भावना की ओर प्रेरित करूंगा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, नीरज कुंदन की भावनाओं के अनुरूप कार्य कर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूंगा।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि एनएसयूआई की प्रदेश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्यकारणी और जिले की कार्यकारणी गठित होने के तत्पशचात में भोपाल में मध्यप्रदेश एनएसयूआई की बड़ी सभा आहूत करूंगा।
आशुतोष चौकसे ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को भरोसा दिलाया कि जल्दी ही मध्य प्रदेश एनएसयूआई पूरे प्रदेश में एनएसयूआई की कार्यकारणी गठित कर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी आगे कहा कि वही मध्यप्रदेश एनएसयूआई का हर एक कार्यकर्ता प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ़ प्रदर्शन कर आगामी विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
रवि परमार ने बताया कि एनएसयूआई के पदभार कार्यक्रम के अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, राजीव सिंह, जे.पी. धनोपिया, प्रकाश चौकसे, युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष कोविद ठाकुर, राहुल मंडलोई, आकाश चौहान, लोकेंद्र शर्मा, सुह्रद तिवारी, समर्थ समधिया, अक्षय तोमर, सोहन मेवाड़ा, आदित्य सोनी, अभिज्ञान शुक्ला, भव्य सक्सेना, अरुण सिंह, गगन सिंह और सभी एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धर्मेन्द्र, 16 मई, 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd