|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
खेल
पूरी तरह से फिट हुए पृथ्वी शॉ, टीम से जुड़ने को तैयार
15/05/2022
नई दिल्ली (ईएमएस)। प्लेऑफ में जाने के लिए संघर्षरत दिल्ली कैपिटल्स अभी पॉइंट टेबल में 12 अंकों के साथ 5वें स्थान पर है। दिल्ली के लिए बाकी बचे मैच काफी अहम है। इसी बीच सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती थे।
दरअसल पृथ्वी शॉ को पिछले रविवार को तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने दिल्ली के लिए पिछला मैच 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था और इसके बाद वहां तीन मैच नहीं खेल सके। उन्होंने अस्पताल के बेड से पोस्ट भी शेयर कर कहा था कि उन्हें जल्द ही वापसी की उम्मीद है।
शॉ आईपीएल 2022 के बाकी बचे मैचों के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए पृथ्वी शॉ के उपलब्ध रहने की पूरी संभावना है। आईपीएल के इस सीजन में शॉ के प्रदर्शन की बात करें, तब उन्होंने 9 मैचों में 28.77 की औसत और 159.87 की स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाए।जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है।वहीं दिल्ली की बात करें तब टीम 12 मैचों में 12 अंक के साथ 5वें स्थान पर है।
आशीष/ईएमएस 15 मई 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd