|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
व्यापार
होंडा एक्टिवा एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च
29/11/2020
-धांसू स्कूटी होंडा एक्टिवा के 20 साल हुए पूरे
नई दिल्ली (ईएमएस)। ऑटोमोबाइल क्षेत्र की कंपनी होंडा मोटरसाइकल और स्कूटर इंडिया ने भारत में होंडा एक्टिवा एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी धांसू स्कूटी होंडा एक्टिवा के 20 साल पूरे होने के मौके पर यह एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है। होंडा एक्टिवा के इस खास एडिशन को भारत में 66,816 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। होंडा ने एक्टिवा के स्टैंडर्ड और डीलक्स दोनों वेरियंट का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है।
होंडा एक्टिवा एनिवर्सरी एडिशन के डीलक्स वेरियंट को भारत में 68,316 रुपये (एक्स शोरूम गुरुग्राम) में लॉन्च किया गया है। होंडा एक्टिवा एनिवर्सरी एडिशन की बिक्री देशभर में लॉन्च के साथ ही शुरू हो चुकी है। हालांकि, एक्टिवा के इस खास एडिशन को रेगुलर एक्टिवा से 1500 रुपये ज्यादा कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। होंडा की यह स्कूटी पहली बार साल 2001 में लॉन्च हुई थी और तब से यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटी है। बीते करीब 20 साल में होंडा एक्टिवा सिक्स्थ जेनरेशन मार्केट में आ गई है। मंथली सेल के मामले में इस स्कूटी ने हीरो स्पलेंडर का रेकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब भी यह स्कूटी हीरो स्प्लेंडर बाइक के बाद सबसे ज्यादा बिकती है। अब तक भारत में 22 लाख से ज्यादा स्कूटी बिक चुकी है। होंडा एक्टिवा के इंजन और फीचर्स की बात करें तो एक्टिवा 6जी में बीएस6 कंप्लायंट 109.5सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है, जो 7.79पीएस की पावर और 8.79एनएम टॉर्क जेनरेट करता है।
इस धांसू स्कूटी में एलईडी हेडलाइट, 12 इंच की फ्रंट व्हील, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन समेत अन्य फीचर्स हैं।होंडा एक्टिवा 20 वीं एनिवर्सरी एडिशनलुक के मामले में रेगुलर एक्टिवा से ज्यादा आकर्षक है। इसे सिंगल मेटे मेटर ब्राउन कलर में लॉन्च किया गया है। इस स्कूटी के साइड में गोल्ड कलर का एक्टिवा बैज है, वहीं फ्रंट पर वाइट और येलो कलर के स्ट्राइप्स बेहद आकर्षक लगते हैं। एक्टिवा के इस खास एडिशन में ब्लैक स्टील व्हील्स और ब्लैक क्रैंककेस कवर लगा है।
सुदामा/ईएमएस 29 नवंबर 2020
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd