|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
खेल
श्रीकांत ने थॉमस कप की जीत को विशेष उलब्धि बताया
16/05/2022
बैंकाक (ईएमएस)। भारतीय टीम की थॉमस कप बैडमिंटन खिताब की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने इसे अपने करियर की एक अहम उलब्धि बताया है। इस टूर्नामेंट में श्रीकांत को एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा था। श्रीकांत ने यह भी कहा कि व्यक्तिगत स्पर्धायें हमेशा टीम स्पर्धाओं से अलग होती है और हमें बड़ी मुश्किल से ही ऐसी स्पर्धायें खेलने को मिलती हैं। इसलिए यह हमारे लिए और भी अहम हो जाती है। इसलिए मैं इसे अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत में से एक मानता हूं। मुझे खुशी है कि इसमें सभी खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा खेला। मुझे नहीं लगता कि यह व्यक्तिगत जीत है, यह सभी 10 खिलाड़ियों की जीत है, जब भी जरूरत पड़ी, प्रत्येक ने अपनी भूमिका निभाई।
इससे पहले स्पेन में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले श्रीकांत ने कहा कि वह अपनी जीत की तुलना नहीं कर सकते पर यह उनके करियर की बड़ी जीत में से एक थी। मैंने दिसंबर में भी विश्व चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया था और यह एक अन्य टूर्नामेंट था जिसमें मैंने अच्छा किया। मैं अपनी इन जीत की तुलना थॉमस कप से नहीं कर सकता, मैं अपनी इन जीत को रैंक नहीं करना चाहता, ये सभी अहम हैं। श्रीकांत ने यह भी कहा कि यह निश्चित रूप से बड़ी जीत से एक है, टूर्नामेंट के हिसाब से सर्वश्रेष्ठ और मेरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक। किसी भी बड़े टूर्नामेंट, चाहे राष्ट्रमंडल खेल हों, एशियाड, थॉमस और उबेर कप, विश्व चैम्पियनशिप, इन सभी में कोई पुरस्कार राशि नहीं होती। लेकिन जब आप इन टूर्नामेंट में जीतते हो तो ये देश के लिए बड़ा सम्मान होता है।
गिरजा/ईएमएस 16मई 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd