|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
योग एवं प्राणायाम निरोगी जीवन का मूल मंत्रः बिग्रेडियर
23/06/2022
अलीगढ़ (ईएमएस) । मंगलायतन विश्वविद्यालय में 16 जून से संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना योग शिक्षा शिविर प्रातः सत्र में संपन्न हुआ। समापन सत्र के प्रारंभ में कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह ने स्वयं सेवकों एवं आयुर्वेद के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें योग एवं प्राणायाम को निरोगी जीवन का मूल मंत्र बताया। योग गुरु डा. शिवकुमार ने योग सत्र के दौरान योग के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम में वार्डन सुखपाल सिंह ने आभार व्यक्त किया। शिविर संयोजक एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सिद्धार्थ जैन ने स्वयं सेवकों को शुभाशीष दिया। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में डा. संजयपाल, डा. योगेश गुप्ता, डा. संतोष गौतम, मयंक जैन, नीनू, वैष्णवी, अभिनव आदि मौजूद रहे।
ईएमएस/23जून2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd