|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
ठक्कर परिवार के तीन सदस्यों ने एकसाथ किया देहदान
14/05/2022
प्रनाम के माध्यम से मानवता की अनुकरणीय मिसाल
भिलाई (ईएमएस)। हुडको, एलआईजी- 209 के ठक्कर परिवार के तीन सदस्यों ने एकसाथ देहदान कर मानवता की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत श्रमिक नेता रमणिकलाल ठक्कर,उनके बड़े भाई लवजी भाई ठक्कर और भाभी कांता बेन ठक्कर ने प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के माध्यम से देहदान का संकल्प पत्र जारी किया। उनके द्वारा अपनी वसीयतों में मरणोपरांत अपना मृत शरीर मानवता की भलाई के लिए राजीव लोचन आयुर्वेदिक कॉलेज चंदखुरी को अध्ययन हेतु समर्पित करने का उल्लेख किया गया है ! मानवता की भलाई के लिए प्रनाम के माध्यम से देहदान की इस नेक पहल के दौरान उपस्थित जनों में पवन केसवानी,अरुण गुप्ता,प्रेमसिंह चंदेल के अलावा देहदान की वसीयत में साक्षी रिश्तेदार के रूप में हस्ताक्षर करने वाले भावेश कुमार ठक्कर, कुसुम ठक्कर एवं रितिका ठक्कर ने उल्लेखनीय सहभागिता प्रदान की। मानवसेवी संस्था प्रनाम का हेल्पलाइन नंबर है 94792 73500।
धर्मेन्द्र, 14 मई, 2022
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd