|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
खेल
31वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट में मध्य प्रदेश की शानदार शुरुआत
20/02/2021
भोपाल (ईएमएस)। मेजबान मध्य प्रदेश ने 31वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट जूनियर, सब जूनियर बालक व बालिका चैंपियनशिप में धमाकेदार शुरुआत की। मध्य प्रदेश ने पहले दिन सात स्वर्ण व तीन रजत सहित कुल 10 पदक जीते। बलवीर जाट, आस्था दांगी व कावेरी ने दो-दो स्वर्ण अपने नाम किए। भारतीय कयाकिंग एवं केनाइंग संघ व मध्य प्रदेश कयाकिंग एवं केनोइंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में छोटे तालाब पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ अर्जुन अवार्डी मप्र वाटर स्पोट्र्स अकादमी के मुख्य कोच जीएल यादव ने किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के अध्यक्ष आरएस तोमर, कार्यकारी अध्यक्ष पीएस बुंदेला, काम्पीटीशन डायरेक्टर मयंक ठाकुर, आयोजन समिति के अध्यक्ष आरएस कुम्भकार, विनोद मिश्रा, महेश विश्वकर्मा, सुनील केवट, पीयुष बरोई, सोहेल खान, यासिर खॉन, मनोज सक्सेना आदि मौजूद थे।
प्रतियोगिता में शनिवार को 1000 मी. रेस के मुकाबले हुए। जूनियर पुरुष वर्ग के-1 इवेंट में बलवीर जाट ने स्वर्ण पदक जीता। एन निवेश सिंह ने रजत और ओडिशा के टी एनगासेराम कांस्य पदक जीता। जूनियर के-1 महिला वर्ग में मप्र की बिनीता चानू ने स्वर्ण, ओडिशा की पुखरामबम रोजी देवी ने रजत और मणिपुर की रोयना देवी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालक के-2 में बलवीर जाट ने देवब्रत सिंह की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। यह बलवीर का दूसरा स्वर्ण पदक है। ओडिशा के राहुल सिंह व एनगशेराम की जोड़ी ने रजत और उत्तराखंड के हर्ष व कुणाल की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर महिला के-2 में मप्र की आस्था दांगी व शिवकन्या वर्मा की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। केरल की अमीशा प्रमोद व शेरिन मैरी थॉमस की जोड़ी ने रजत तथा असम की नाबानीता विश्वास व स्वर्णलता की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर पुरुष के-4 में मप्र के अक्षत बरोई, देवब्रत सिंह, नितिन वर्मा व शिवोम यादव ने रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक उत्तराखंड की टीम ने जीता। महिला के-4 में मध्यप्रदेश की आस्था दांगी, दीपाली हुडा, निहारिका जायसवाल व सविता देवी ने स्वर्ण पदक जीता। केरल ने रजत पदक अपने नाम किया।
जूनियर पुरुष सी-1 में मप्र के देवेन्द्र सेन ने रजत पदक जीता। उत्तराखंड के रिबासन सिंह ने स्वर्ण व ओडिशा के ग्यानेश्वर सिंह ने कांस्य पदक जीता। जूनियर महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की कावेरी ने स्वर्ण, केरल की मेघा प्रदीप ने रजत व ओडिशा की नेहा देवी ने कांस्य पदक जीता। पुरुष सी-2 में मप्र के सोनू वर्मा व योगेश की जोड़ी ने रजत पदक जीता। उत्तराखंड के रीबासन सिंह की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला सी-2 में कावेरी डेमर व शिवानी वर्मा की जोड़ी ने स्वर्ण, केरल के अक्षया सुनील व मेघा प्रदीप की जोड़ी ने रजत पदक जीता।
पंकज/ईएमएस २०फरवरी
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd