|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
व्यापार
पेट्रोल और डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
21/02/2021
मुंबई (ईएमएस)। घरेलू बाजार में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम में ब्रेक लगा दिया है। कल दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 37 पैसे महंगा हो गया था। देश भर में पिछले 12 दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम में रोजाना बढ़ोतरी जारी थी। दिल्ली में 21 फरवरी को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम कल के भाव 90.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल भी कल के भाव 80.97 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में भी पेट्रोल के दाम कल के भाव 97.00 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 88.06 रुपए प्रति लीटर हैं। कोलकाता में भी पेट्रोल कल के भाव 91.78 रुपए प्रति लीटर और डीजल 84.56 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम कल के भाव 92.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 85.98 रुपए प्रति लीटर हैं। इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल के दाम 93.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 85.84 रुपए प्रति लीटर हैं।
सतीश मोरे/21फरवरी
---
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd