|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
व्यापार
बैंक ऑफ बड़ौदा का चौथी तिमाही में मुनाफा 1,779 करोड़ पहुंचा
14/05/2022
- बैंक का एनपीए भी घटकर 13,365 करोड़ रुपए रह गया
नई दिल्ली (ईएमएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा का मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में मुनाफा 1,779 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। बैंक को वित्त वर्ष 2020-21 की समान तिमाही में 1,047 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च अवधि में उसकी कुल आय गिरकर 20,695।90 करोड़ रुपए रही। वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में यह 21,501.94 करोड़ रुपए रही थी। बीते पूरे वित्त वर्ष के लिए बैंक का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 7,272.28 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2020-21 में 828.95 करोड़ रुपए रहा था। हालांकि, समाप्त वित्त वर्ष के दौरान उसकी कुल आय घटकर 81,364.73 करोड़ रुपए रह गयी जो इससे एक साल पहले 83,429 करोड़ रुपए रहा था। संपत्ति की गुणवत्ता के आधार पर बीती तिमाही में बैंक का सकल एनपीए 6.61 प्रतिशत रहा, जो वित्त वर्ष 2020-21 की समान अवधि में 8.87 प्रतिशत रहा था. मूल्य के संदर्भ में मार्च, 2022 की समाप्त तिमाही में बैंक का सकल एनपीए घटकर 54,059 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2020-21 की समान अवधि में यह 66,671 करोड़ रुपए रहा था। बीती तिमाही में बैंक का शुद्ध एनपीए भी घटकर 13,365 करोड़ रुपए रह गया, जबकि इससे एक साल पहले की इसी अवधि में यह 21,780 करोड़ रुपए रहा था।बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए शेयरधारकों को प्रति शेयर 1.20 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है। एसबीआई के अनुसार, उसकी सालाना आधार पर नेट इंटरेस्ट इनकम 15.3 फीसदी बढ़कर 31,198 करोड़ रुपएगई, जबकि विश्लेषकों को 31,570 करोड़ रुपए की उम्मीद थी।
सतीश मोरे/14 मई
---
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd