|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
राष्ट्रीय
अयोध्या के संतों का किया अपमान: शिवपाल
14/02/2020
अयोध्या में संतों से मुलाकात कर लखनऊ हुए रवाना
फैजाबाद (ईएमएस)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार शाम को अयोध्या जाकर संतों से मुलाकात की है। हनुमान गुफा के महंत पुरुषोत्तम दास से मुलाकात कर फिर लखनऊ के लिए रवाना हुए। शिवपाल ने राम जन्मभूमि के लिए बनाए जाने वाले ट्रस्ट में संतों को ना शामिल करने किए जाने पर कहा कि यह संतों का अपमान है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के संतों ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए मांग की थी उन्हें की उपेक्षा करना संतों का अपमान करना है। गोरखपुर से अयोध्या पहुंचे प्रगतिशील पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ने दावा किया कि 2022 में प्रदेश की सभी सीटों पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। सरकार में भी शामिल होगी। साथ ही उन्होंने इशारों इशारों में कहा कि यदि सम्मान मिलता है तो भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए वह समाजवादी पार्टी से समझौता भी कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी उनकी प्राथमिकता में है। वही देश में चल रहे सीएए और एनआरसी के विरोध पर भी शिवपाल ने खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और एकता को तोड़ने वाला है यह एनआरसी का कानून प्रगतिशील पार्टी के लोग सीएए और एनआरसी के विरोध में है1 ऐसा कानून नहीं बनना चाहिए था। यह देश की अखंडता के खिलाफ है। वहीं पुलवामा हमले की बरसी पर भी शिवपाल ने भाजपा घेरते हुए कहा कि हम लोग आतंकवादी के खिलाफ हैं लेकिन समय आने पर इसका भी खुलासा होगा कि पुलवामा हमला क्यों हुआ? कौन इसके जिम्मेदार थे।
सतीश मोरे/14फरवरी
---
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd