|
EMS India
|
EMS TV
|
Jabalpur Express
|
Panchayat.net
|
About
|
Contact Us
|
iOS
Android
Facebook
Twitter
You tube
राष्ट्रीय
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार
क्षेत्रीय
खेल
लेख
मनोरंजन
हमसे जुड़े
लॉगिन
क्षेत्रीय
गौशाला संचालन के लिये प्रोफेशनल बनना जरूरी है - केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर
13/05/2022
मुरैना (ईएमएस)। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि गौशाला को व्यवसायिक बनाना बहुत जरूरी है। गौशाला की आय से ही गायों का संरक्षण होना चाहिये, गौशाला की रिक्त भूमि पर प्रबंधन हरे चारे का उत्पादन करायें। इसके लिये हरी फसल के उत्पादन के लिये स्प्रिंक्लर सिस्टम को अपनायें। जिससे कम पानी से अच्छी फसल पैदा हो। उन्होंने कहा कि गोबर को मूल्यवर्धन के लिये जोड़े, गोबर से आमदनी पैदा हो। गोबर से अच्छी आय पैदा हो सकती है। गौशाला विकास के लिये सभी विभागों का कलेक्टर एवं नगर निगम सहयोग लें। तथा कृषि विभाग को भी गौशाला में जोड़े। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में पड़ी बीहड़ की 10-20 एकड़ भूमि को समतलीकरण कराकर हरा चारा पैदा करें, तभी गौशाला का संचालन ठीक से हो सकेगा। यह उन्होंने शुक्रवार को देवरी गौशाला भ्रमण के समय अधिकारियों से कही। इस अवसर पर प्रदेश के अल्पसंख्यक एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज सिंह कंषाना, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर, जिला पंचायत के सीईओ रोशन कुमार सिंह, नगर निगम कमिश्नर संजीव कुमार जैन, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती वंदना जैन, समाजसेवी गुडुआ सिकरवार, सोनू परमार, विजय जादौन, उपसंचालक बेटनरी डॉ. आरके त्यागी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
© EMS India 2018
Powered by :
ITfy Technologies Pvt Ltd